फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्रेडिट कार्ड के शुल्क हटाने का झांसा देकर 1.77 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
-साइबर अपराधी ने बैंक अधिकारी बनकर किया था फोन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। साइबर ठग बैंक अधिकारी बनकर युवक को फोन किया और क्रेडिट कार्ड के शुल्क हटाने का झांसा देकर 1.77 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कंकरखेड़ा के हरि नगर निवासी अजय सिंह ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि 25 अक्तूबर की दोपहर करीब दो बजे उनके पास कॉल आई। कॉलर ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर शुल्क लगेगा। जिस पर युवक ने कहा कि क्रेडिट कार्ड देते समय बैंक से बताया गया था कि कोई शुल्क नहीं लगेगा।
विज्ञापन

इस पर साइबर ठग ने कहा कि मैं आपके मोबाइल पर एक लिंक भेज रहा हूं। इस पर नो चार्ज के विकल्प पर क्लिक करने से शुल्क लगना बंद हो जाएगा। अजय सिंह ने साइबर ठग के भेजे लिंक पर क्लिक किया तो उनके क्रेडिट कार्ड एकाउंट से 1.77 लाख रुपये निकल गए। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल बैंक को दी और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें