फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 कर्मचारी, अधिकारियों का कटेगा वेतन

Sat, 10 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 डीएम जगतराज त्रिपाठी के निर्देश पर शुक्रवार को सीडीओ और अन्य अधिकारियों ने विभिन्न कार्यालयों में छापेमारी की। इस दौरान एक एडिशनल कमिश्नर, दो ज्वाइंट कमिश्नर, चार डिप्टी कमिश्नर और 10 असिस्टेंट कमिश्नर समेत 176 अधिकारी एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश देने के साथ ही सभी से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर शुक्रवार सुबह दस बजे छह टीमें सरकारी दफ्तरों पर छापेमारी करने पहुंचीं। लगातार शिकायत मिल रही थी कि दफ्तरों में अधिकारी कर्मचारी समय से नहीं मिलते हैं। छापेमारी के दौरान कर्मचारी तो कर्मचारी, अधिकारी भी दफ्तर में नहीं मिले। अपर आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, सहायक आयुक्त समेत एक अधीक्षण, एक अधिशासी और एक सहायक अभियंता, दो प्रशासनिक अधिकारी सहित कुल 176 अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर डीएम द्वारा अनुपस्थित पाये गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने व स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए गए। कहा है कि  इस स्थिति पर और भी सख्त एक्शन हो सकता है। वहीं बताया गया कि सभी जांच अधिकारी 10 बजे से पूर्व ही संबंधित कार्यालय में पहुंच गए थे। 10:10 बजे के बाद अनुपस्थिति जांची गई।

सीडीओ को मिले 86 गैरहाजिर
सीडीओ विशाख जी. ने अपर आयुक्त वाणिज्य कर कार्यालय के भूतल सहित सभी तलों पर स्थित कार्यालयों की जांच की। यहां एक अपरायुक्त , दो संयुक्त आयुक्त चार उपायुक्त व दस सहायक आयुक्त सहित कुल 86 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। भूतल पर पांच, प्रथम तल पर 20 , द्वितीय तल पर 11 , तृतीय तल पर 28 और चतुर्थ तल पर 22 अधिकारी तथा कर्मचारी गैर हाजिर थे। इस टीम में जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार यादव, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी एसएन पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उप निदेशक कृषि को नहीं मिले 28
उप निदेशक कृषि रामवीर कटारिया द्वारा पल्लवपुरम स्थित अधीक्षण अभियंता निर्माण सिंचाई, अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड , अधिशासी अभियंता अनुसंधान एवं निर्माण एवं जल संसाधन की जांच की गई। यहां एक अधीक्षण अभियंता व दो प्रशासनिक अधिकारियों सहित 28 अधिकारी, कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हैरत की बात यह है कि पूर्व में अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति ने अधिशासी अभियंता नलकूप खंड में जांच की थी जिसमें नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

एसडीएम मेरठ को मिले 17 अनुपस्थित
उपजिलाधिकारी मेरठ रितु पूनिया द्वारा अधिशासी अभियंता अनूपशहर शाखा खंड गंगा नहर, सहायक अभियंता प्रथम अनूपशहर शाखा खंड गंगा नहर, एसडीओ द्वितीय अनूपशहर शाखा व उप राजस्व अधिकारी अनूपशहर शाखा की जांच। यहां एक अधिशासी अभियंता व एक सहायक अभियंता सहित 17 अधिकारी तथा कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

यहां भी यहीं स्थिति रही
परियोजना निदेशक डीआरडीए रवि किशोर त्रिवेदी द्वारा लोक निर्माण विभाग भवन खंड की जांच में 12 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। वहीं जिला विकास अधिकारी अतुल मिश्रा द्वारा अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड कार्यालय की जांच के दौरान 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके अलावा एसीएम राकेश कुमार द्वारा अधिशासी अभियंता मेरठ खंड गंगा नहर कार्यालय की जांच की गई। यहां आठ कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें