पुलिस भर्ती के लिए नगर निगम और सदर, मवाना, सरधना तहसील में प्रमाण पत्रों के लिए हो रहे आवेदन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती के लिए अभ्यर्थी उमड़ पड़े हैं। आवेदन के लिए जरूरी जन्म, जाति, आय और मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अभ्यर्थी नगर निगम और तहसील में आवेदन कर रहे हैं। पिछले 25 दिन में निगम में 20 हजार और सदर, मवाना, सरदना तहसील में 1.75 लाख ऑनलाइन आवेदन आए हैं। एसडीएम रोजाना मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सिपाही के लिए 60244 पदों पर भर्ती निकाली गई है। 16 जनवरी आवेदन की अंतिम तारीख है। आवेदन में एक अप्रैल 2023 के बाद का जाति और मूल निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य किया गया है। जिसके चलते अभ्यर्थियों द्वारा नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र और तहसील में जाति, आय और मूल निवास के प्रमाण पत्र के आवेदन ऑनलाइन पहुंच रहे हैं। सदर तहसील में 25 दिन में 85 हजार आवेदन ऑनलाइन आए, जिसमें से 75 हजार प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। मवाना तहसील में 40000 हजार आवेदन में से 35000 हजार जारी हो चुके हैं। सरधना तहसील में 50000 आवेदन में से 40000 हजार प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में देरी हो रही है। 15 जनवरी से पहले अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्र जारी करने के जिलाधिकारी ने नगर निगम और तीनों तहसीलदारों को निर्देश दिए है।
रात 9 बजे तक होता है काम
भारी संख्या में पहुंचे आवेदनों के चलते तहसीलों में रात 9:00 बजे तक काम चल रहा है। तहसीलदार, नयाब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और लेखपाल को निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन में देरी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
कमल किशोर देशभूषण कंडारकर, एसडीएम सदर