बिजनौर। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल यानी शुक्रवार को होगा। पहले चरण का चुनाव प्रचार थम गया है। बिजनौर लोकसभा सीट में कुल 1733372 मतदाता है। इनमें 921187 पुरुष मतदाता और 812094 महिला मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। बिजनौर लोकसभा सीट पर 91 मतदाता अन्य शामिल है।
- बिजनौर लोकसभा की विधानसभा बार मतदाताओं की संख्या
- विधानसभावार पुरुष महिला अन्य
पुरकाजी (सुरक्षित) - 177267 - 155816 - 16
मीरापुर विधानसभा - 173334 - 155282 - 16
हस्तिनापुर (सुरक्षित) - 189389 - 159859 - 21
बिजनौर विधानसभा - 206830 - 187821 - 14
चांदपुर विधानसभा - 174367 - 153316 - 24
विधानसभा के कुल मतदाता - 921187 - 812094 - 91
- वयोवृद्ध भी लोकतंत्र के महापर्व में अपने मत का करेंगे प्रयोग
पहले चरण में शामिल बिजनौर लोकसभा चुनाव में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस बार जिले की सभी विधानसभा के 100 प्लस आयु के 125 बुजुर्ग मतदाता अपने मत से सांसद चुनकर देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजने का काम करेंगे।
- 90 से 99 आयु के 5369 मतदाता
- आठ विधानसभा में 90 से 99 उम्र के 5369 मतदाता
जनपद की बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, नहटौर, नगीना, नजीबाबाद, बढ़ापुर, धामपुर आठ विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा, नगीना लोकसभा और मुरादाबाद लोकसभा सीट में शामिल बढ़ापुर के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। आठ विधानसभाओं में 90 से 99 उम्र के 5369 मतदाता की मत डालेंगे।
- पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 वर्ष के युवा
विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदाता
नजीबाबाद 2500 1942 4443
नगीना 2691 2092 4783
बढ़ापुर 3101 2258 5359
धामपुर 2453 1969 4422
नहटौर 2775 2133 4908
बिजनौर 2995 2234 5229
चांदपुर 2424 1631 4055
नूरपुर 2365 1670 4035
कुल 21304 15929 37234
- मतदाता 100 प्लस उम्र वालों की संख्या
विधानसभा - पुरुष - महिला - कुल मतदाता
नजीबाबाद - 11 - 14 - 25
नगीना - 05 - 08 - 13
बढ़ापुर - 10 - 19 - 29
धामपुर - 01 - 07 - 08
नहटौर - 01 - 03 - 04
बिजनौर - 04 - 08 - 12
चांदपुर - 06 - 12 - 18
नूरपुर - 05 - 11 - 16
कुल - 43 - 82 - 125
-
- मतदाताओं की उम्रवार संख्या
उम्र 18 से 19 तक - 37234 मतदाता
उम्र 20 से 29 तक - 618492 मतदाता
उम्र 30 से 39 तक - 749904 मतदाता
उम्र 40 से 49 तक - 524401 मतदाता
उम्र 50 से 59 - 421738 मतदाता
उम्र 60 से 69 - 232720 मतदाता
उम्र 70 से 79 - 105877 मतदाता
उम्र 80 से 89 - 28021 मतदाता
उम्र 90 से 99 - 5369 मतदाता
उम्र 100 प्लस - 125