फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का मामला हादसे में दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट का मामला हादसे में दर्ज किया
विज्ञापन

खरखौदा। बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार रात में हापुड़ रोड पर धीरखेड़ा पुलिस चौकी के समीप बाइक सवार दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर लूट लिया था। वहीं, पुलिस ने रविवार को हादसे का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव शाहपुर निवासी पदम सिंह अपनी पत्नी बबीता व बेटे आयुष के साथ शनिवार रात बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने गांव लौट रहा था। वह धीरखेड़ा पुलिस चौकी के पास पहुंचा। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर दंपती को गन प्वाइंट पर लेकर लूट का प्रयास किया। पदम सिंह ने बाइक नहीं रोकी तो बदमाशों ने लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी तथा पर्स लूटकर ले गए। राहगीरों ने घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित पदम सिंह रविवार को थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने हादसे की तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं, पीड़ित ने इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दी है। इस बाबत सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें