फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक को लूटा
विज्ञापन

जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, 18 हजार रुपये एवं मोबाइल लूट लिया। घटना की तहरीर जानी थाने में पीड़ित ने दी है। वहीं, पुलिस ने वारदात की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन

कस्बा सिवालखास निवासी मुनव्वर कपड़ों पर कढ़ाई करता है। वह शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार होकर मेरठ से अपने घर के लिए चला था। मेरठ-बागपत मार्ग पर गांव नंगला के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर उससे बाइक, 18 हजार रुपयेे एवं मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश मौके से भाग निकले। वहीं, पीड़ित मुनव्वर ने किसी प्रकार घटना की जानकारी परिजनों और जानी पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा बदमाशों की तलाश की। वहीं, पीड़ित मुनव्वर ने बताया कि जानी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उधर, थाना प्रभारी ब्रिजेश कुमार शर्मा ने लूट की वारदात की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें