फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी के घर में युवती मिली, घंटों चला बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फौजी के घर में युवती मिली, घंटों चला बवाल
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने फौजी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
फौजी बोला, युवती जबरन शादी करने का बना रही दबाव
मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का मामला
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में शनिवार को फौजी के घर में 25 वर्षीय युवती मिलने के बाद घंटों बवाल चला। युवती के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर फौजी की पिटाई कर दी। सूचना पर पुलिस मेडिकल थाना पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाने में युवती फौजी से शादी करने पर अड़ गई। उसने कहा कि शादी नहीं की तो वह जान दे देगी। वहीं थाने पहुंची फौजी की पत्नी ने भी खूब हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार, मेडिकल थाना क्षेत्र निवासी फौजी झांसी में तैनात है। वह 12 मई को छुट्टी आया था। तब से मकान का निर्माण करा रहा है। शनिवार को फौजी की पत्नी गंगा स्नान करने गई थी। इस बीच फौजी की रिश्तेदार युवती घर आ गई। इस दौरान युवती ने कहा कि वह फौजी से ही शादी करेगी, नहीं तो आत्महत्या कर लेगी। इस पर फौजी ने युवती के परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने फौजी की पिटाई कर कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। एसओ मेडिकल कैलाश चंद्र मौके पर पहुंचे। फौजी का कहना है कि युवती उसके गांव की रिश्तेदार है। वह घर पर आत्महत्या करने आई थी। इसी के चलते युवती के परिजनों को फोन कर बुलाया।
विज्ञापन

शादी नहीं की तो मर जाऊंगी
पुलिस के अनुसार, युवती ने पूछताछ में बताया कि फौजी ने उसे शादी का आश्वासन दिया था, अब मना रहा है। यदि फौजी ने शादी नहीं की तो वह जान दे देगी। पुलिस ने युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

फौजी की पत्नी ने उठाई चप्पल
शाम को फौजी की पत्नी भी मेडिकल थाने पहुंच गई। उसने पति के खिलाफ तहरीर दी। पत्नी ने फौजी पर पुलिस के सामने ही चप्पल उठा ली और जमकर फटकार लगाई। फौजी पत्नी के हाथ जोड़ता रहा, लेकिन उसने एक नहीं सुनी। महिला ने कहा कि फौजी युवती से शादी करने की फिराक में है। एसओ मेडिकल का कहना है पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें