फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा का लाभ लेने के लिए रची थी कार लूट की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र में सलावा पुलिस चौकी के निकट गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व 16 अप्रैल को हुई वैगनार लूट का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया। पुलिस ने कार मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर खतौली में रिश्तेदार के घर से कार बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद सहारनपुर के थाना फतेहपुर गांव रसूलपुर कला गांव निवासी विपिन कांबोज पुत्र सूरत सिंह ने 16 अप्रैल को सरधना कोतवाली पर लूट का मुकदमा दर्ज कराया। विपिन ने बताया कि वह अपने गांव से दिल्ली जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसकी कार लूट ली और उसे बंधक बनाकर फेंक गए। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो घटना संदिग्ध प्रतीत हुई। इसके बाद विपिन से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराना बताया। उसने अपनी खतौली स्थित रिश्तेदारी से कार बरामद कर दी। उसने बताया कि उसने लूट की फर्जी कहानी वैगनार का बीमा प्राप्त करने के लिए रची थी। पुलिस ने आरोपी विपिन कांबोज को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें