फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरों पर पड़ी सिकन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है और शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभरने लगीं। हालांकि हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, बारिश की आशंका किसानों को अभी से डरा रही है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार सुबह मवाना नगर एवं आसपास में हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया। वहीं, दोपहर में तेज धूप निकली और गर्म हवा के साथ लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो गया। वहीं, हल्की बूंदाबांदी होने से किसानों को डर सताने लगा है। दरअसल गेहूं की फसल पककर तैयार है। जल्द ही कटाई शुरू होने वाली है। ऐसे में मौसम बिगड़ने से किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी होने से किसान आगे बारिश होने का संकेत मान रहे हैं, जिस कारण किसानों को डर सताने लगा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार का कहना है कि खेतों में गेहूं की फसल पककर तैयार है। यदि ऐसे में तेज बारिश और हवा चली तो गेहूं की फसल को नुकसान होगा। शुक्रवार को हुई हल्की बूंदाबांदी से गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें