फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर रोडवेज बस में युवकों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर रोडवेज बस में युवकों ने की तोड़फोड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। परतापुर बाईपास पर रोडवेज बस चालक के ब्रेक लगाने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बस से टकरा गई। गुस्साए कार सवार युवकों ने बस में घुसकर हॉकी और डंडों से तोड़फोड़ कर दी। इससे यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। कांच लगने से एक बच्चा घायल हो गया। चालक ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर नजीबाबाद डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से बिजनौर जा रही थी। चालक नरेंद्र ने बताया कि परतापुर बाईपास पर डिवाइडर कट से टर्न लेने के लिए उसने ब्रेक लगाए तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो बस से टकरा गई। इस पर गाड़ी सवार तीन युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। कांच लगने से घायल हुए बच्चे की मां ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोपियों ने चालक, परिचालक से गाली गलौज भी की। यात्रियों की सूचना पर परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले ही आरोपी स्कार्पियो लेकर फरार हो गए। घटना के बाद चालक बस लेकर परतापुर थाने पहुंचा और तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने बस रवाना कराया। इंस्पेक्टर परतापुर तपेश्वर सागर का कहना है कि आरोपी युवकों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें