फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर मतदाता दे सकेंगे चुनाव का फीडबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासन पूरी तरह प्रयासरत है। मतदान केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यों में जुटे हुए हैं। एसडीएम ने सभी मतदान केंद्रों को निर्वाचन एप से जोड़कर सभी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए कहा गया। इसके अतिरिक्त बूथ मैनेजमेंट की तैयारी को भी मूर्त रूप दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम सरधना अमित कुमार कहा कि सभी सेक्टर अधिकारियों को लोकसभा चुनाव संबंधित निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का पालन होना सुनिश्चित कराने के लिए सतर्क किया गया। पोलिंग बूथ को मोबाइल एप से जोड़ने को लेकर चर्चा हुई। सी-विजिल व चुनाव के ट्रैक से संबंधित सभी विषयों पर फीडबैक लिया। एसडीएम ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया की अपने क्षेत्र में सभी बूथों पर फूलप्रूफ व्यवस्था सुनिश्चित कराने में प्रखंड प्रशासन का सहयोग करें। चुनाव आयोग के निर्देश के आलोक में बूथ मैनेजमेंट के लिए जारी मोबाइल एप को सही दिशा में संचालित करने की भी जानकारी दी। इसके अतिरिक्त चुनाव से संबंधित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। वहीं, पुलिस पदाधिकारियों की टीम को इस दिशा में अभी से लग जाने का निर्देश दिया। जिससे चुनाव के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न न हो सके। क्षेत्र के अतिसंवेदनशील और संवेदनशील गांवों पर व्यापक नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें