मेरठ-सहारनपुर मंडल के सभी जिलों के ध्यानार्थ
11 बजे से दो बजे और तीन बजे से छह बजे तक दो पालियों में होंगी परीक्षाएं
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में शनिवार से बीएएमएस, एमडी, एमएस आयुर्वेद और बीयूएमएस, एमडी-एमएस यूनानी की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। प्रथम पाली की परीक्षा 11 बजे से दो बजे तक होगी। दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से छह बजे के बीच होगी।
विभिन्न मेडिकल पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्वामी कल्याण देव गर्वमेंट आयुर्वेद कॉलेज एंड मेडिकल कॉलेज रामपुर मुजफ्फरनगर में पांच कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें स्वामी कल्याण देव गर्वमेंट आयुर्वेद कॉलेज एंड मेडिकल कॉलेज, भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज बरला मुजफ्फरनगर, भगवंत आयुर्वेद कॉलेज मुजफ्फरनगर, जामिया तिब्बिया देवबंद और देवबंद यूनानी मेडिकल कॉलेज देवबंद शामिल हैं।
एनआरईसी खुर्र्जा बुलंदशहर कॉलेज में दो कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें विद्या यज्ञ दत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय खुर्जा बुलंदशहर और प्रकाश इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिकल साइंस एंड रिसर्च झज्जर बुलंदशहर की परीक्षाएं होंगी। डीएन कॉलेज मेरठ को दो कॉलेजों का सेंटर बनाया गया है। इसमें महावीर आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पोहल्ली सरधना रोड मेरठ और श्रीराम आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉसिपटल मेरठ की परीक्षाएं होंगी। एमएम कॉलेज मोदीनगर में दो कॉलेजों का सेंटर रहेगा। इसमें जीएस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज हापुड़ और दिव्य ज्योति आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज मोदीनगर की परीक्षाएं होंगी। जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर में दून आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सुंदरपुर सहारनपुर की परीक्षा होगी। पहले इन परीक्षाओं का पालियों का समय अलग था।