फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावड़ के विकास के लिए 3 करोड़ रुपऐ के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लावड़। नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें कस्बे के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। इस दौरान वार्ड 14 के लोगों ने हंगामा किया तो वहां पहुंचे सरधना विधायक संगीत सोम ने समस्या सुनीं तथा जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

लावड़ नगर पंचायत में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में कस्बे में नाली, खड़ंजे और सड़क निर्माण आदि के लिए तीन करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए हैं। इस दौरान वार्ड 14 अंदावली मार्ग के लोगों ने जलनिकासी की समस्या को लेकर बोर्ड बैठक में पहुंचकर हंगामा किया। इसी दौरान विधायक संगीत सोम भी पहुंच गए। उन्होंने इन लोगों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि वार्ड में तालाब तो है मगर नाले का प्रबंध नहीं है। जिससे जलभराव रहता है। जिससे रास्तों से गुजरने में काफी परेशानी होती है। उन्होंने जल्द से जल्द इस समस्या को निपटाने का आश्वासन दिया। इस दौरान ईओ सुधीर कुमार, चेयरपर्सन अनीसा हारुन, यादराम जाटव, सुभाष सैनी, रामभूल प्रजापति, प्रवीण, जर्रार, अतीक, आरिफ, मनोज, मुजाहिद, शहजाद, असलम, कामिल, आकिल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
नगर पंचायत कार्यालय पर हुई बोर्ड बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें