मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई चार दिवसीय कार्यशाला
मेरठ। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में बृहस्पतिवार को चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। इसमें पीजीआई रोहतक से आईं डॉ. निधि गोयल ने नेशनल एक्रीडिएशन बोर्ड ऑफ लेबोरेट्री (एनएबीएल) के बारे में जानकारी दी। इससे लैब में किए जा रहे टेस्टों की गुणवत्ता बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी।
अगर एनएबीएल की मान्यता मिल जाती है तो सरकारी अस्पताल की जांच रिपोर्ट प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर मान्य होगी। मरीजों की जांच सरकारी पैथोलॉजी में होने के बाद उसे किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया जाता है तो वहां उसे दोबारा जांच नहीं करानी होगी। इससे मरीज आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी से बच सकेंगे। कार्यशाला की शुरुआत न्यू लेक्चर थियेटर में प्रधानाचार्य डॉ. आरसी गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. निधि वर्मा, डॉ. विनय अग्रवाल, डॉ. एसपी शर्मा, सीएसएम डॉ. धीरज राज द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में डॉ. विजय कुमार, डॉ. प्रिया गुप्ता, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. वीर, डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. आमोद और भारत मौजूद रहे।