फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्बाद फसल का मुआवजा देने की मांग
विज्ञापन

मेरठ। बर्बाद फसल को लेकर गांव खड़खड़ी के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए नष्ट हुई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो तालाब होते हुए भी जल निकासी का कोई प्रबंध नहीं है। इस अव्यवस्था के कारण गंदा पानी खड़खड़ी-बधौली मुख्य मार्ग पर भरा रहता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और गंदे पानी से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने का भी भय बना हुआ है। ग्राम प्रधान भी इस समस्या का निराकरण कराने में असफल है, रास्ते के किनारे सभी खेतों में खड़ी फसल लगातार गंदे पानी के भरे रहने के कारण बर्बाद हो चुकी है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बर्बाद फसल का मौके पर मुआयना कर उसका उचित मुआवजा दिया जाए। इस संबंध में एक ज्ञापन भी प्रशासन को सौंपा। गांव के मलखान सिंह, विजयपाल, रविंद्र कुमार, जयवीर सिंह, जगवीर सिंह, संजय आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें