चितवन चौधरी ने शूटिंग में जीता सिल्वर
मेरठ। शामली रायफल क्लब द्वारा एमएस फार्मस शामली में द्वितीय रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप आयोजित की गई। जिसमें गंगासागर निवासी चितवन चौधरी ने 10 मीटर एयर राइफल अंडर-12 वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में आर्मी की राजपुताना रायफल, दिल्ली, सिखलाईंस रेजिमेंटल, फतेहगढ़ सहित देशभर से सौ से ज्यादा शूटर शामिल हुए। चितवन के मेडल जीतने पर माता अलका सिंह व पिता प्रशांत कुमार सहित परिवार ने खुशी जताई है। माता अलका सिंह ने बताया चितवन एमआईईटी पब्लिक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। चितवन का सपना है कि वो एक दिन सौरभ चौधरी, रवि कुमार की तरह मेरठ का नाम देश में रोशन करे।