फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ एक्सप्रेस वे पर काम, नहीं पकड़ी गति

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सप्रेस वे पर धीमी गति से काम शुरू
विज्ञापन

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे : बरसात के कारण प्रभावित हुआ काम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
परतापुर तिराहे पर बन रहे अंडरपास पर एक तरफ की दीवारें जल्द से जल्द बनने के बाद उस पर लेंटर डाला जायेगा। उसके बाद पश्चिम में अंडरपास के लिए खुदाई का काम भी शुरू कर दिया गया है। यहां बन रही सर्विस रोड का काम भी सोमवार को शुरू हुआ, लेकिन बरसात के चलते गति नहीं पकड़ सका। सोमवार को एक्सप्रेेस वे पर जहां भी काम शुरू हुआ, वह बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ स्थानों पर जलभराव के कारण काम रोका गया है। जो सेफ्टी पैनल बनाए थे, वह भी गिर गये हैं।
विज्ञापन

परतापुर तिराहे के पश्चिम में बन रहे अंडरपास के चलते बाईपास पर चलने वाले वाहनों के लिए सर्विस रोड प्रस्तावित है। इसके लिए एनएचएआई यहां बने होटल व कई दर्जन खोखे हटवाने में लगा है। सर्विस रोड के लिए डाली गई मिट्टी में दलदल होने के चलते यह स्थिति बन गई है। मिट्टी सूखने में लगभग 10 से 15 दिन लग सकते हैं। उधर एक्सप्रेस वे का काम शुरू किया था, लेकिन मिट्टी गीली होने के कारण काम नहीं हो सका। आरओबी पर वेल्डिंग का काम जारी है। स्टील मोल्डिंग का काम भी लगभग पूरा कर लिया गया है। एनएचएआई के इंजीनियर अमर त्रिपाठी का कहना है कि मिट्टी सूखने के बाद ही काम गति पकडे़गा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें