फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली ईएमयू चलने का रास्ता हुआ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ से दिल्ली ईएमयू चलने का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन


- मुरादनगर स्टेशन के प्लेटफार्म ऊंचाई बढ़ाने के कार्य का शुभारंभ
- केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने किया शुभारंभ
- हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत
मेरठ। दैनिक यात्रियों को मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली ईएमयू की सौगात मिलने जा रही है। कई सालों से प्लेटफॉर्म की ऊंचाई न बढ़ने के कारण अटकी पड़ी योजना को बस हरी झंडी मिलने का इंतजार है। मार्च के अंत तक इसके चल जाने के बाद हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। शनिवार को मुरादनगर स्टेशन पहुंचकर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने प्लेटफॉर्म नंबर-दो की ऊंचाई बढ़ाने के कार्य का शुभारंभ किया।
मेरठ से दिल्ली के बीच कई सालों पहले रेल लाइन का विद्युतीकरण पूरा हो गया था। इसके बाद से ही लगातार ईएमयू चलाने की मांग की जा रही थी, लेकिन मुरादनगर, दुहाई, गुलधर स्टेशनों के प्लेटफॉर्म की ऊंचाई कम होने से इस पर अडंगा लगा था। हालांकि, कुछ दिनों पहले रेलवे की ओर से ईएमयू चलाने की सुगबुगाहट चल रही थी। इसी को देखते हुए मुरादगनर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की ऊचांई बढ़ाने का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन

कई सांसद उठा चुके हैं मांग
इससे पहले मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल और बागपत सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह भी गाजियाबाद से आगे मेरठ तक ईएमयू का विस्तार करने की मांग रेल मंत्री पीयूष गोयल से कर चुके हैं। हाल ही में बागपत सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने दैनिक यात्रियों की मांग पर गाजियाबाद से सुबह को दिल्ली को जाने वाली ईएमयू को मेरठ तक विस्तार करने का पत्र रेल मंत्री को सौंपा था। हालांकि, रेलवे ने दो साल पहले मेरठ तक ईएमयू के स्थान पर मेमू चलाई थी, लेकिन इसका समय दैनिक यात्रियों के अनुकूल नहीं है।
देरी से शुरू हुआ काम
इस कार्य का शुभारंभ करने में काफी देरी हुई है। लेकिन सरकार को धन्यवाद करते हैं उन्होंने दैनिक यात्रियों की तरफ ध्यान दिया है। - दीपक खुराना, दैनिक यात्री संघ अध्यक्ष
विज्ञापन

काफी समय से मांग थी
रेलवे के इस कार्य से सुविधाओं में इजाफा होगा। काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। इससे रेल सेवाओं का विस्तार किया जाएगा। - दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें