फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जज ने किया कोर्ट रूम में डिस्प्ले एलईडी का शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। जिला जज अनिल कुमार पुंडीर ने बुधवार को अपने न्यायालय कक्ष में डिस्प्ले एलईडी का शुभारंभ किया।
डिस्प्ले एलईडी के विषय में जानकारी देते हुए प्रभारी नजारत एडीजे हरबंश नारायण ने बताया कि अपने केस की स्थिति जानने के लिए वादकारी एवं वकीलों की सुविधा के लिए ई-कोर्ट प्रोजेक्ट के तहत 54 न्यायालयों में डिस्प्ले एलईडी लगा दी गयी है, जिनसे न्यायालय में चलने वाले वादाें का डिस्प्ले होगा। एडीजे के अनुसार इसमें तीन श्रेणियां होंगी। जिस मुकदमे की सुनवाई होनी है, जो मुकदमा सुनवाई पर चल रहा है और जिस मुकदमे की सुनवाई हो चुकी है, उनको अलग-अलग रंग से दर्शाया जाएगा। आगे आने वाले वादों की भी डिस्प्ले एलईडी पर जानकारी मिल पाएगी।
विज्ञापन

इस सिस्टम से दीवानी न्यायालय परिसर स्थित 54 न्यायालयों को जोड़ दिया गया है। आउटर कोर्टोें को भी इसी तरह डिस्प्ले एलईडी से जोड़ा जाएगा ताकि वादकारी को अपने वाद की जानकारी डिस्प्ले एलईडी पर मिलती रहे। इस अवसर पर कंप्यूटर नोडल अधिकारी एडीजे पीके श्रीवास्तव, जीएस बावा, मनजीत सिंह श्यौरान, पंकज मिश्रा, तबरेज अहमद, प्रकाश तिवारी, रतनेशमणि त्रिपाठी, मोनिका ठाकुर, अशरफ अंसारी, जीपी सिंह, सीजेएम अभय प्रकाश नारायण, सिविल जज त्रिभुवन नाथ, स्पेशल जज रामलाल, एनके बख्शी, अपूर्व सिंह, राहुल दूबे, आलोक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीएम श्रीवास्तव, नैंसी धुन्ना आदि न्यायिक अधिकारी व न्यायिक कर्मचारी, सेंट्रल नाजिर धनपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें