200 अभ्यर्थियों में से 28 का चयन
मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय ने मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में पहुंचे पंजीकृत 200 अभ्यर्थियों ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार दिया। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी टीएन तिवारी ने बताया कि उनके साथ काउंसलर नितिन वत्स ने साक्षात्कार की तैयारी और कार्य स्थल पर मनोवृत्ति के विषय में काउंसिलिंग की गई। इसके बाद पतंजलि के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। 200 अभ्यर्थियों में से 28 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। तिवारी ने बताया कि मेले में नौकरी से छूटे अभ्यर्थियों को मायूस होने की जरूरत नहीं है।