सतपाल सिंह बने एएसपी
मेरठ। 2015 बैच के 12 आईपीएस अधिकारी सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बने हैं। सतपाल सिंह की दिसंबर 2017 में मेरठ में तैनाती हुई थी, वह एएसपी कैंट के अलावा क्राइम ब्रांच का भी काम देख रहे हैं। उन्हें सहायक पुलिस अधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक बनने पर मंगलवार को एडीजी जोन प्रशांत कुमार और डीआईजी अखिलेश कुमार ने अशोक चिन्ह लगाकर बधाई दी।