नहीे हो सकी पंचायत, अब 3 फरवरी की ठाकुर चौबसी की महापंचायत भी स्थागित
- विधायक सोम से मिलेंगे ग्रामीण
सरधना। भामौरी में 3 फरवरी को ठाकुर चौबीसी की महापंचायत के आयोजन को लेकर रविवार 27 जनवरी को भामौरी को सर्व समाज की पंचायत नहीं हो सकी। जिसके चलते 3 फरवरी की महापंचायत को स्थागित कर दिया गया है। ग्रामीणों के द्वारा चौबीसी की पंचायत को स्थगित कर देने को लेकर चर्चाएं हैं।
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के भामौरी व नवाबगढ़ी के स्कूली छात्रों के बीच 21 जनवरी को नवाबगढ़ी में हुए संघर्ष का मामला लगातार गर्माता जा रहा हैं। इस मामले को लेकर 23 जनवरी को भामौरी में एक पंचायत पीड़ित भीम सिंह के यहां पर हुई। वहां 27 जनवरी रविवार को गांव की दोबारा पंचायत बुलाये जाने की बात कही गई। जिसमें 3 फरवरी को ठाकुर चौबीसी की पंचायत आयोजित की जा सके। 23 जनवरी को हुई पंचायत में बड़े किसानों से चंदा लेने, भूमिहीन लोगों से व्यक्तिगत मदद मांगी गई थी। पूर्व प्रधान दिनेश सिंह ने पुलिस प्रशासन के निष्पक्ष तरीके से मामले में कार्रवाई करने ओर मामला संत चार्ल्स इंटर कॉलेज के अनुशासन से जुड़ा होने की बात कही। ठाकुर चौबीसी की पंचायत को लेकर आये सुझाव पर ग्रामीण एकमत नहीं दिख सके, जिस कारण रविवार को पंचायत नहीं हो सकी। पंचायत के मुख्य आयोजन ठा आनंद सिंह भामौरी ने बताया कि कुछ कारणों के चलते 3 फरवरी की चौबीसी महापंचायत भी स्थगित कर दी गई हैं, वहीं चंदे को लेकर चल रही चर्चा पर कहा कि उन्होंने तो पीड़ित को मदद के लिये कहा जरूर था, लेकिन वह भी चंदा एकत्रित करने को लेकर सहमत नहीं है। उधर प्रमोद कुमार सोम ने कहा कि पुलिस प्रशासन निष्पक्ष रूप से काम कर रहा है। इस संबंध में चौबीसी की पंचायत की जगह विधायक संगीत सोम से मिला जायेगा, ताकि दोषी पर कार्रवाई हे सके। वहीं कुछ लोगों ने चंदा एकत्रित कर पीड़ित की लड़ाई लड़ने की बात कही थी। इससे गांव के सम्मान को भी ठेस पहुंची है। गांव इतना कमजोर नहीं है कि चंदे से पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।