फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश के आवारा, बेसहारा, पशुओ को पकडने के बाद उनहे अस्थाई गौवंश आश्रम मे रखने के लिए एसडीएम मवाना ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एसडीएम मवाना ने गोवंशीय पशुओं के लिए खाली पडे़ पीएचसी माछरा तथा कुआंखेड़ा को अस्थायी गोवंश आश्रम बनाने के निर्देश दिए। कुआंखेड़ा में जमीन का निरीक्षण कर पैमाइश कराई गई।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को किसानों की फसल को बचाने के लिए गांवों और नगरों में खुले घूम रहे आवारा, बेसहारा गोवंशीय पशुओं को गोशाला में 10 जनवरी तक पहुंचाने के निर्देश दिए थे। डीएम अनिल ढींगरा ने बैठक बुलाकर निर्देश दिए थे कि बेसहारा, आवारा गोवंशीय पशुओं को बंद किया जाए। पहले उन्हें अस्थायी गो आश्रम में रखें। स्थायी गोवंश आश्रम बन जाने पर स्थानांतरित कर दिया जाए। इनके लिए चारे, पानी आदि की व्यवस्था की जाए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव बृहस्पतिवार को ब्लॉक माछरा के एडीओे अमित कुमार, शशि शर्मा तथा ग्राम प्रधान माछरा राकेश त्यागी एवं कासमपुर प्रधान शिवराज भाटी को साथ लेकर कई वर्षों से बंद पड़े पीएचसी माछरा पहुंचे। उसका निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे गोवंश के आवारा बेसहारा पशुओं के लिए अस्थायी आश्रम बनाया जाए। एसडीएम ने माछरा से जाने के बाद कुआंखेेड़ा गांव में ब्लॉक एवं राजस्व विभाग की टीम पहुंची और ग्राम प्रधान दुष्यंत त्यागी को बुलाकर प्राइमरी विद्यालय के सामने स्थित बंजर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने लेखपाल दीपक कुमार को पैमाइश करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान दुष्यंत त्यागी के सहयोग से यहां स्थायी गो आश्रम बनाया जाना है। जिससे बेसहारा, आवारा, गोवंश को यहां रखा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
एसडीएम मवाना ने कई वर्षों से बंद पड़ी इमारतों का मुआयना किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें