छह को बड़ौत में आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
बागपत। भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक परविंद्र धामा ने बताया कि छह जनवरी को बड़ौत के जनता वैदिक डिग्री कॉलेज में त्रिस्तरीय पंचायत सम्मेलन होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि होंगे। अति विशिष्ट अतिथि पंचायत मंत्री भूपेंद्र चौधरी होंगे और अध्यक्षता केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह करेंगे।