मीरापुर। जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्रों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में लोगों को योजना से संबंधित जानकारी देते हुए 15 लोगों को आवास के लिए चयनित किया गया। ईओ अनूप राय और डूडा के विनीत कुमार ने बताया कि सभी पात्रों को जल्द ही आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। नगर पंचायत सभासद संजीव शील व शुभम वर्मा मौजूद रहे।