दौराला। क्षेत्र में समस्याओं को देखते हुए रविवार को दौराला में सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदर पाल सिंह व सांसद डॉ. संजीव बालियान ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मनिंदर पाल ने कहा कि एनएचएआई द्वारा एनएच 58 पर दौराला चौराहे से सड़क के दोनों ओर नाला एवं सर्विस रोड बनाई जाएगी। इसमें करीब 6.50 करोड़ की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि उस चौराहे पर अक्सर दुर्घटना होती रहती हैं। इनमें कई लोग घायल हो चुके हैं। इस घोषणा से लगभग दस गांवों के ट्रैक्टर-ट्रॉली और पशु चलित वाहन, स्थानीय गाड़ियां सर्विस रोड से जाकर सीधे फ्लाईओवर के नीचे से निकलेंगे। जिससे गन्ना किसानों को भी बहुत लाभ होगा। इसके अतिरिक्त अन्य समस्याओं के भी निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकुर मुखिया, महामंत्री संदीप प्रधान, राहुल चौहान, ऋषिपाल सभासद, निरंकार चौधरी, मनिंदर विहान भराला, गौतम सिवाच, सुधीर पंवार, विवेक शर्मा, संदीप आदि मौजूद रहे।