सरधना। एतिहासिक चर्च में 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर विशेष मेले का आयोजन किया जायेगा। चर्च में विशेष सोमवार 24 दिसंबर की मध्यरात्रि में प्रार्थना का आयोजन भी होगा। प्रभु यीशू के जन्म उत्सव के दौरान रात में घंटे घड़ियाल गूंजते हैं, इस दौरान चर्च में काफी संख्या में शृद्घालु विशेष प्रार्थना में शामिल होते हैं। चर्च में क्रिसमस की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं। चर्च के साथ ही सेमिनरी व संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भी बडे़ ही सुंदर ढंग से चरणी सजाई गई हैं। उधर रविवार को चर्च के बाहर दुकानदारों ने भी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं। चर्च में क्रिसमस डे के मौके पर मेले का भी आयोजन होता है। जिसमें आसपास के साथ दूर दराज क्षेत्र से भी शृद्घालु एवं पर्यटक चर्च मेले में आते हैं और विशेष प्रार्थना में भी शामिल होते हैं। फादर पाक्या नाथन ने बताया कि चर्च मेले की तैयारी चल रही है। मंगलवार को चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना का भी आयोजन होगा।