फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच करने खरखौदा पहुंची सपा की समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सपा की जांच समिति ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
मेरठ। खरखौदा में एक ठेकेदार दंपति की लूटपाट के बाद हत्या किए जाने के मामले में सपा की पांच सदस्य जांच समिति सोमवार को खरखौदा पहुंची। मृतकों के घर जाकर उनके परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राजेश कुमार से भी समिति के सदस्यों ने मिलकर घटना के संबंध में पुलिस का पक्ष जाना। समिति द्वारा इस घटना की रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी गई है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि घटना की जांच में अभी कई पेंच हैं। न तो कोई सामान बरामद किया गया है न ही कोई असलहा। अभी और पड़ताल की जरूरत है। उन्होंने बताया कि पुलिस का भी मानना है कि अभी और छानबीन की जरूरत है। जांच समिति में पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्र्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व विधायक गाजियाबाद सुरेंद्र कुमार मुन्नी, महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद राहुल चौधरी, जिलाध्यक्ष मेरठ राजपाल सिंह शामिल थे। इनके अलावा जांच समिति के साथ सपा नेता अतुल प्रधान, जिला महासचिव विजय सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला सचिव निरंजन सिंह, डॉ. विजय राठी, रविंद्र प्रेमी, इंद्रमुणि त्यागी, राजकुमार त्यागी, अवधेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
- एसपी ग्रामीण से मिले सपाई, पुलिस का पक्ष जाना
- सपा मुखिया अखिलेश यादव को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें