फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षक संघ देगा धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
28 को देगा जिविनि कार्यालय पर धरना देगा शिक्षक संघ
विज्ञापन

मेरठ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ 28 अगस्त को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देगा। कई लंबित मांगों को लेकर होने वाले इस धरने की तैयारी को लेकर बुधवार को राम सहाय इंटर कालेज गढ़ रोड में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश त्यागी ने कहा कि शिक्षक ज्यादा से ज्यादा संख्या में धरने में पहुंचकर अपनी शक्ति का अहसास कराएं।
विज्ञापन

डा. उमेश त्यागी ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व ने माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए 11 बिंदुओं का मांग पत्र तैयार किया है। जिसमें समग्र शिक्षा अभियान को लागू कर वित्त विहीन विद्यालयों का सरलीकरण किया जाए तथा सभी सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को रमसा से जोड़ा जाए। पुरानी पेंशन बहाल करने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी कैशलैस चिकित्सा प्रतिपूर्ति की व्यवस्था, रोजगार को मौलिक आधार बनाकर नवयुवकों को रोजगार गारंटी सुनिश्चित करने, शिक्षा माफियाओं और भ्रष्ट शिखा अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने आदि की मांग सरकार से की है। बैठक का संचालन बिजेंद्र ध्यानी ने किया। अरुणपाल आत्रेय, सुभाष चंद्र कौशिक, श्रीचंद शर्मा, डा. सुखनंदन त्यागी, सत्यप्रकाश त्यागी, विकास चौधरी, कर्म सिंह, रघुराज सिंह, संजय शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, कपिल देव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें