फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन

मोरना। टाटा मैजिक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता और पुत्र घायल हो गए। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायल पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मैजिक चालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। गांव ककरौली निवासी नसीम पुत्र शराफत ने बताया कि वह तथा उसका पुत्र आरिफ जंगल से घास लेने के लिए घर से बाग वाले रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ को गंभीर चोट आई व नसीम भी घायल हो गया।
दूधिया के साथ मारपीट की
मोरना। दूधिया से दूध लेने को लेकर कुछ लोगों ने गालीगलौज करते हुए उसे मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने उससे मोबाइल तथा रुपये भी छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी खुर्शीद पुत्र फैयाज अली ने बताया कि वह दूध का कारोबार करता है। रविवार की सुबह जब वह कस्बे के मोहल्ला पठानान से गुजर रहा था, तो तभी नौशाद पुत्र वसियत ने उससे 10 लीटर दूध मांगा। जन्माष्टमी के कारण दूध न देने पर नौशाद जबरदस्ती दूध की केन से दूध निकालने लगा। विरोध करने पर नौशाद ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी तथा नवाजिश, शाहबाज पुत्रगण नौशाद, शहजान उर्फ सुक्का पुत्र शहजाद उर्फ छज्जू के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर खुर्शीद को घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उससे मोबाइल तथा जेब में रखे 2750 रुपये भी छीन लिए। दूध की कैन सड़क पर पलट दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक डा. ब्रजेश प्रताप सिंह ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें