मेरठ। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृह मंत्री राजनाथ सिंह का हवाई पट्टी पर जहां जनप्रतिनिधियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने स्वागत किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने रास्ते में सुभारती तक उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हैलीपैड पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, विधायक ठा. संगीत सोम, सत्यप्रकाश अग्रवाल, डा. सोमेंद्र तोमर, दिनेश खटीक, जितेंद्र सतवाई, सतवीर त्यागी, डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, विनीत अग्रवाल शारदा, सुनील भराला, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी, राजकुमार कौशिक, हर्ष गोयल, अरुण वशिष्ठ, विमल शर्मा, हरिकांत अहलूवालिया, सुरेश जैन रितुराज आदि मौजूद रहे।
हवाई पट्टी से काफिला जब आरएएफ गेस्ट हाउस की तरफ रवाना हुआ तो कई गांवों में विधायक डा. सोमेंद्र तोमर के समर्थकों ने योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया। गगोल रोड पर व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सड़क के दोनों तरफ स्वागत किया। इनमें सुनील वर्मा, सरदार राजवीर सिंह, आदित्य शर्मा, सुधीर गुर्जर, जयवीर सिंह, लीलू, मनोज शर्मा, आयुष गुर्जर, शोभित सिंघल, संजीव रस्तोगी आदि मौजूद रहे। इनके अलावा कताई मिल, गगोल मोड, परतापुर तिराहा, डूंगरावली आदि स्थानों पर भी स्वागत हुआ। वहीं, अल्पसंख्यक मोर्चा के कुंवर बासित अली ने भी कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।