फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बेंच हमारा संवैधानिक अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सच संस्था के अध्यक्ष डॉ. संदीप पहल एडवोकेट ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच हमारा संवैधानिक अधिकार है। यह कोई भीख नहीं है। सभी राजनैतिक दलों ने चुनाव में बेंच का वादा किया और सरकार बनते ही मुकर गए। बृहस्पतिवार को पत्रकार वार्ता में डॉ. पहल ने कहा कि आरटीआई में प्राप्त सूचना में बताया गया है कि इस संबंध में अंतिम निर्णय केंद्र सरकार को ही करना है। अब चूंकि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है तो बेंच मुद्दे पर किसी प्रकार का बहाना पश्चिमी क्षेत्र की जनता को स्वीकार नहीं है। बेंच को लेकर आंदोलन शुरू होगा। इस दौरान देवेंद्र तोमर, नीरज अरोड़ा, अजय जैन, रामकिशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें