फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ से हवाई उड़ान के लिए सरकार गंभीर: जयंत सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
हम हवाई अड्डा बनाने को तैयार, सरकार उपलब्ध कराए जमीन : जयंत सिन्हा
विज्ञापन

- चैंबर पदाधिकारियों से बोले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
मेरठ। चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री दिल्ली रोड के पदाधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली जाकर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा से मुलाकात की। चैंबर पदाधिकारियों ने उन्हें याद दिलाया कि मेरठ में हवाई अड्डे के लिए 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घोषणा की थी। लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

चैंबर के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता, महामंत्री सर्वेश कुमार सराफ, संयोजक सुरेंद्र प्रताप, गिरीश मोहन गुप्ता, राकेश रस्तोगी आदि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा से मिले। इन लोगों ने कहा कि मेरठ के उद्यमियों, व्यापारियों, छात्रों, नेताओं और अधिकारियाें के लिए क्षेत्रीय उड़ान बहुत जरूरी है। इस मामले में जब पहले चैंबर का प्रतिनिधि मंडल मिला था तो उत्तर प्रदेश में तब सपा सरकार थी। तब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा था कि हम हवाई अड्डा बनाने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रदेश सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। इस पर जयंत सिन्हा ने कहा कि क्षेत्रीय उड़ान की सूची में मेरठ शामिल है और सरकार इसके लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि आशा है शीघ्र ही मेरठ में हवाई अड्डे का निर्माण होकर उड़ान शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें