चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर गोष्ठी
मेरठ। हिन्दू जागरण मंच महानगर द्वारा चंद्रशेखर आजाद की 112 वीं जयंती के अवसर पर केशव भवन सूरजकुंड पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में 19 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस के मौके पर निकाली जाने वाली रैली को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संजीव अग्रवाल ने की व संचालन सचिन सिरोही ने किया। भारत भूषण, संजय, अवधेश लोधी, शैलेंद्र वाल्मीकि, ओंकार सिंह, नरेंद्र चौहान, नीति चौधरी, दीपक आदि रहे।
... मां की आबरू का सौदा किए नहीं
- काव्यसागर के काव्यपाठ में बही देशभक्ति की बयार
- शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती एवं सम्मान समारोह को समर्पित किया कार्यक्रम
मेरठ। सदर स्थित बिलवेश्वर संस्कृत महाविद्यालय में रविवार को काव्य सागर साहित्यिक संस्था द्वारा 13वें स्थापना दिवस शहीद चंद्रशेखर आजाद जयंती को समर्पित करते हुए एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शुभारंभ अजित कुमार अजीत ने वाणी वंदना से किया। डॉ. किरण सिंह ने काव्य पाठ किया कि गुलामी जीवन वो जिए नहीं, मां की आबरू का सौदा किए नहीं। वे भी थे मां भारती के सच्चे रत्न, वतन है ऐ मेरे वतन।
हरि सिंह जिज्ञासु ने कहा कि हे गर्व हमें उन वीरों पर सुरक्षित किया देश को, जन्म लें ऐसे वीर फिर से अपने इसी देश में। सुमेर सिंह आर्य ने कहा कि ये प्रजातंत्र कैसा है, दुखी हुई नर, नारी यहां, बच्चे भूखे बिलख रहे हैं, सुखी देश बहार हैं यहां। अजीत कुमार अजीत ने कहा कि एक क्रांतिकारी महानायक थे चंद्रशेखर आजाद, अंतिम क्षण में वे इंकलाब वंदेमातरम कह गए।
इसके अलावा नितीश राजपूत, रामचंद्र वैश्य, प्रकाश चंद्र बंसल, रामलखन पटेल, डॉ. प्रदीप सराहवा, डॉ. युनूस खान ने काव्य पाठ किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने की। बिलवेश्वर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. चिंतामणि जोशी के साथ मंच पर विशिष्ठ कवि जेपी गुप्ता, हरि सिंह जिज्ञासु, प्रकाश चंद्र बंसल, डॉ. सरोजिनी तन्हा और डॉ. युसूफ मेरठी मौजूद रहे।