फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन, पौधरोपण भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन, पौधरोपण भी किया
विज्ञापन

मेरठ। रामसहाय इंटर कॉलेज में बुधवार को कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया गया। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल मुख्य अतिथि थे, जबकि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता और जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी विशिष्ट अतिथि थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्रों ने अपनी सुंदर प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी ने और संचालन मुकेश त्यागी ने किया। पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ‘वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ’ का उद्घघोष करते हुए पौधे रोपित किए गए। सभी के पूर्ण सहयोग की सराहना करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी ने धन्यवाद किया। डॉ. सुग्रीव सिंह, अरविंद कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मंजुल त्यागी, निर्दोष कुमार और गौरव चिकारा आदि का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन


खास बातें:
राम सहाय इंटर कॉलेज में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण की ली जिम्मेदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें