फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी सदस्यों ने ली समाजसेवा की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी सदस्यों ने ली समाजसेवा की शपथ
विज्ञापन

मेरठ। रोटरी क्लब मेरठ प्रभात का अधिष्ठापन समारोह रविवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स बांबे बाजार में हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रोटरी देशहित और समाज हित में निरंतर अग्रसर है। मंडलाध्यक्ष हरि गुप्ता ने रोटरी के उद्देश्यों को विस्तार से समझाया। सत्र 2018-19 के लिए सुरेश नारायण माहेश्वरी को अध्यक्ष चुना गया। डीजीई हरि गुप्ता ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। आयोजन में व्यापारी नेता, विनीत शारदा ने कहा कि रोटरी क ी जड़ें काफी मजबूत हैं जो समाजसेवा में अग्रसर हैं। क्लब के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह ने अतिथियों का आभार जताया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारियों ने आगामी सत्र के कार्यक्रमों की जानकारी दी। 30 नए सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ली। संचालन शशिकांत गोयल ने किया। एमएस जैन, सविता ठाकुर, हरिओम अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल , संजय शर्मा, एसएन माहेश्वरी आदि सदस्यों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें