फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यरानी फिर समय की पटरी से उतरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राज्यरानी एक्सप्रेस फिर से समय की पटरी से उतर गई। इस ट्रेन को सिटी स्टेशन पर रविवार रात 10:30 बजे आना था, जो छह घंटे की देरी से सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे पहुंची। सुबह 4:45 बजे इसका लखनऊ रवाना होने का समय है। देरी के चलते इस ट्रेन को 6:30 घंटे की देरी से पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना किया जा सका। जिसके चलते यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा संगम और नौचंदी एक्सप्रेस की लेटलतीफी हमेशा की तरह जारी रही। संगम एक्सप्रेस करीब तीन घंटे की देरी से 9:30 बजे और नौचंदी एक्सप्रेस 1:30 घंटा देरी से करीब दस बजे पहुंची। ट्रेनों की देरी से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें