मेरठ। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच और भारतीय जनता पार्टी द्वारा 12 जून को फैज-ए-आम इंटर कालेज परिसर में रोजा इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम होगा।
इसमें राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष गय्यूरूल हसन रिजवी, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हैदर अब्बास चांद, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक इंद्रेश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के सदस्य कुंवर बासित अली के साथ ही मेरठ के भाजपा सांसद, राज्यसभा सदस्य और विधायकों के साथ अन्य पदाधिकारियों को निमंत्रित किया गया है। आयोजक कुंवर बासित अली के अनुसार करीब 10 हजार लोग इस रोजा इफ्तार पार्टी में शिरकत करेंगे।
वहीं, शुक्रवार को युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि इनाम हत्याकांड के पीड़ितों को दिया गया आश्वासन पूरा नहीं किया तो इस भाजपा की रोजा इफ्तार पार्टी में आने वाले अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और मंत्री आदि को फैज-ए-आम इंटर कालेज में घुसने नहीं दिया जाएगा।