एमडीए में एफसी और एफएओ के तबादले
मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण में तबादलों का सिलसिला जारी है। वित्त नियंत्रक वसी मोहम्मद का तबादला कर आबकारी आयुक्त को कार्यालय इलाहाबाद भेजा गया है जबकि एफएओ जितेंद्र यादव को लखनऊ भेजा गया है।
एफसी वसी मोहम्मद के स्थान पर सुदर्शन कुमार एमडीए एफसी बनाए गए हैं। सुदर्शन रामपुर कोषागार में सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर के पद पर तैनात थे। साथ ही जितेंद्र यादव का तबादला महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लखनऊ में सीनियर एकाउंट एवं फाइनेंस ऑफिसर पद पर किया गया है। उनके स्थान पर बिजनौर बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात संजय शर्मा को भेजा गया है। नए भेजे अधिकारियोें ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
खास बातें
वसी मोहम्मद को आबकारी आयुक्त कार्यालय इलाहाबाद भेजा गया
- सुदर्शन रामपुर कोषागार में सीनियर ट्रेजरी ऑफिसर पद से एमडीए आए
- जितेन्द्र यादव गए महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग लखनऊ