मेरठ। जिला बार एसोसिएशन के प्रांगण में तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ ने जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। जिसके माध्यम से लोगों को तंबाकू से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार नागर, महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार, प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. एसएस चौधरी, डॉ. सुभाष चंद्र, संजीव शर्मा, पूर्व अध्यक्ष लीलापत, मिसबाउद्दीन सिद्दीकी, विमल तोमर, आनंद कश्यप, देवराज सिंह आदि मौजूद रहे।