मेरठ। सीसीएसयू कैंपस में प्रोक्टोरियल बोर्ड की टीम ने शुक्रवार रात हॉस्टलों में चेकिंग अभियान चलाया। छापामारी के दौरान कैंपस की कैंटीन पर शराब पी रहे तीन युवक बाइक छोड़कर भाग निकले। वहीं, चीफ प्रॉक्टर डॉ. भूपेंद्र सिंह, डॉ. दुष्यंत, डॉ. बीरपाल की टीम ने पं. दीनदयाल, डॉ. आंबेडकर और एमपी हॉस्टल में चेकिंग की, जहां सब ठीक मिला। सीसीएसयू के प्रेस प्रवक्ता प्रशांत कुमार ने बताया कि बाइक के नंबर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। छापामारी लगातार जारी रहेगी।