नगरायुक्त ने रोका 35 सफाई कर्मियों का वेतन
मेरठ। महानगर के नए वार्डों में सफाई कार्य सुचारु नहीं हो पा रही है। कारण है कि आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सभी सफाई कर्मी काम पर जाने को ही तैयार नहीं हैं। सफाई इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट पर नगरायुक्त ने ऐसे 35 सफाई कर्मियों के वेतन पर रोक लगा दी है।
पांच माह से महानगर के दस वार्डों की सफाई व्यवस्था दो दिन पहले तक ठप पड़ी थी। क्योंकि आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले सफाई कर्मी नगरायुक्त का आदेश मानने को ही तैयार नहीं थे। दो दिन पहले ही नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने 190 आउट सोर्स कर्मियों को नए दस वार्डों में भेजा। सफाई इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट को सही मानें तो 190 सफाई कर्मियों से ये 35 कर्मचारी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक नए वार्डों में सफाई का काम करना स्वीकार ही नहीं किया है। बताया गया कि अगर दो दिन में सभी कर्मचारी वार्डों में नहीं पहुंचे तो नौकरी से निकाले जाने का काम भी शुरू किया जाएगा। इस मुद्दे पर सफाई कर्मचारी नेता भी दो फाड़ होते दिख रहे हैं।
खास बातें:
190 आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी हैं निगम में तैनात
- नए वार्डों की सफाई नहीं हो सकी सुचारु