फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैराना उपचुनाव: पांच परीक्षाओं की तिथि बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में आजकल मुख्य परीक्षाएं और 15 मई से प्रोफेशनल कोर्सों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में शामली में कैराना लोकसभा उपचुनाव की वजह से पांच परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। ये परीक्षाएं अब जून के दूसरे सप्ताह में होंगी। यूनिवर्सिटी में संशोधित परीक्षा कार्यक्रम यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन

26 मई को होनी वाली परीक्षाएं अब 12 जून को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे की पालियों मेें होंगी। 28 मई की परीक्षाएं 13 जून को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे की पालियों मेें होंगी। 29 मई को होनी वाली परीक्षाएं 14 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे की पालियों मेें होंगी। 30 मई को होनी वाली परीक्षाएं 15 जून को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे की पालियों मेें होंगी।
31 मई को होनी वाली परीक्षाएं 18 जून को प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक और द्वितीय पाली में मध्याह्न तीन बजे से शाम छह बजे की पालियों मेें होंगी। इस संबंध में चुनाव को लेकर डीएम शामली की तरफ से यूनिवर्सिटी को पत्र लिखा गया था। कई कॉलेजों में मतदान केंद्र होने और काउंटिंग के चलते परीक्षाओं की तिथि को पीछे हटाया गया है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें