फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला सहकारी संघ चुनाव:

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी संघ पर भाजपा का कब्जा तय
विज्ञापन


मेरठ।
जिला सहकारी संघ में भी भाजपा का कब्जा पूरी तरह हो गया है। कुल 14 डायरेक्टर में से 13 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब सिर्फ वार्ड 9 में ही चुनाव होगा। इसमें वीरेंद्र और विजय सिंह के बीच मुकाबला है। इस निर्विरोध निर्वाचन प्रक्रिया के बाद भाजपा के जिला महामंत्री संदीप प्रधान का चेयरमैन बनना तय हो गया है।
डीसीएफ के लिए 14 निदेशक चुने जाते हैं, इसमेें 13 पर निर्वाचन तो एक निदेशक मनोनीत होता है। मंगलवार को हुई नामांकन प्रक्रिया के दौरान ही 10 निदेशकों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया था, क्योंकि उनके सामने एक भी पर्चा नहीं भरा गया था। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच और बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र वापसी के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई। वार्ड एक पर सबकी नजर टिकी थी जहां से भाजपा के जिला महामंत्री संदीप प्रधान ने पर्चा भरा था, संदीप प्रधान को भाजपा ने चेयरमैन पद का प्रत्याशी भी घोषित किया है। उनके सामने राजकुमार ने पर्चा दाखिल कर दिया, लेकिन बुधवार को जांच में राजकुमार का पर्चा खारिज होने के बाद संदीप प्रधान भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। बृहस्पतिवार को वार्ड 10 में भाजपा प्रत्याशी सुरेश पाल के सामने पर्चा भरने वाली गुलबहार द्वारा पर्चा वापस लेने पर इस वार्ड से भी सुरेश पाल निर्विरोध निर्वाचित हो गये। अब सिर्फ वार्ड नौ में ही निदेशक पद पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


ये चुने गए निर्विरोध निदेशक
संदीप कुमार, अनु मलिक, अनिल, विपिन देवी, ऋषि कुमार, जितेंद्र कुमार, छतरपाल, सुधीर कुमार, पीतम सिंह, सुरेश पाल, शेर सिंह और ममता निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि रामनिवास त्यागी मनोनीत निदेशक हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र वर्मा और मनिंदरपाल बना रहे रणनीति
सहकारी चुनाव के जिला प्रभारी और क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र वर्मा के साथ जिला सहकारी बैंक चेयरमैन पद के दावेदार पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह पूरे चुनाव की रणनीति बना रहे हैं। जिसमें लगातार हर हथकंडे अपनाते हुए दोनों विपक्षी पार्टियों को झटके दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें