रेडक्रास सोसायटी को डीएम ने किया भंग
मेरठ। भारतीय रेडक्रास सोसायटी की जिला शाखा पीएल शर्मा चिकित्सालय की कार्यकारिणी समिति को तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं। कार्यकारिणी कालातीत होने के कारण जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने सोमवार को इसे भंग कर दिया। अब नए चुनाव की कार्रवाई शुरू होगी।
रेडक्रास सोसायटी का चुनाव चार दिसंबर 2014 को हुआ था। जिसमें सदस्यों के चुनाव के बाद अजय मित्तल को अध्यक्ष, डॉ. गलेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष और मनमोहन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया था। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल चार दिसंबर 2017 को पूरा हो चुका है। इस संबंध में सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट एमपी सिंह द्वारा 19 सितंबर 2017 को जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा गया था, जिसमें रेडक्रास सोसायटी के कालातीत होने से पहले ही चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने की बात कही गई थी। लेकिन उस पर तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई। अब जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने फिर से एमपी सिंह के पत्र पर रेडक्रास सोसायटी को भंग करने का आदेश जारी कर दिया है।
खास बातें:
चार दिसंबर 2017 को तीन वर्ष का कार्यकाल हो चुका था पूरा