फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिट्री हॉस्पिटल के टॉयलेट में जवान ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। मिलिट्री हॉस्पिटल के टॉयलेट में मुजफ्फरनगर निवासी एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। हॉस्पिटल की सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सदर बाजार प्रशांत कपिल ने बताया कि मूल रूप से गांव मड़करीमपुर खतौली मुजफ्फरनगर निवासी जवान विजेंद्र सिंह (28) राजस्थान के अलवर में 14 राजपूत यूनिट में तैनात था। विजेंद्र की करीब डेढ़ माह पहले ही शादी हुई थी। दो दिन पहले बीमारी के चलते वह मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार रात जवान ने टॉयलेट में पहुंचकर फांसी लगा ली। काफी देर बाद भी जवान के टॉयलेट के बाहर न निकलने पर जवान के फांसी लगाने का पता चला तो हड़कंप मच गया। सूचना पर अफसर और जवान के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि जवान मानसिक रूप से परेशान बताया गया। इस मामले में थाने में भेजे गये मीमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जांच के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें