फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लिया कार्यवाहक सीईओ का चार्ज, बंगला नंबर 210 बी को लेकर बैठक आज

विज्ञापन
विज्ञापन
आलोक गुप्ता ने दिल्ली में लिया कार्यवाहक सीईओ का चार्ज
विज्ञापन


मेरठ। कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के शनिवार को जयपुर चले जाने के बाद सोमवार को दिल्ली कैंट बोर्ड के डीईओ आलोक गुप्ता ने कार्यवाहक सीईओ का चार्ज दिल्ली में ले लिया। वहीं, बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल की आठ दुकानों में कब्जे के मामले को लेकर मंगलवार को सेना, कैंट और पुलिस अफसरों के साथ ही व्यापारियों की बैठक बुलाई गई है।
सीईओ राजीव श्रीवास्तव का तबादला पिछले माह जयपुर हो गया था। उनकी जगह पर मुंबई के डीईओ को तैनाती दी गई है। अभी कुछ माह तक उनकी जगह दिल्ली के डीईओ को कार्यवाहक सीईओ बनाया गया है। जब से ये तबादले हुए हैं, तब से कैंट में अवैध निर्माणों की बाढ़ आई हुई है। बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल तक की आठ दुकानों में कब्जे कर लिए गए हैं। सोमवार को दिल्ली में डीईओ आलोक गुप्ता ने कार्यवाहक सीईओ का चार्ज गृहण कर लिया। मंगलवार को वे मेरठ आ सकते हैं। बंगला नंबर 210 बी के आरआर मॉल की आठ दुकानों को लेकर भी आज निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत
कैंट बोर्ड ने 9 जुलाई 2016 को बंगला नंबर 210 बी के आरआर माल के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। ध्वस्तीकरण के दौरान मलबे में दबकर चार लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले कैंट के सीनियर इंजीनियर अनुज सिंह को जेल जाना पड़ा था। इसके बाद कैंट बोर्ड ने उनको निलंबित कर दिया था। जमानत पर छूटने के बाद इस मामले में अनुज सिंह ने हाईकोर्ट की शरण ली। सोमवार को अनुज सिंह के निलंबन को हाईकोर्ट ने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें