फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे-58 पर सोमवार रात हुए भारी वाहन ने दो युवकों को कुचल दिया। दोनों युवक सड़क पार कर रहे थे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर कंकरखेड़ा पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों को मोर्चरी भिजवाया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ। दो युवक हाईवे स्थित एलआईसी ग्राउंड के सामने पैदल ही सड़क पार कर रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन ने दोनों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना कंकरखेड़ा के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा के अनुसार मौके पर दोनों युवकों के टिफिन पड़े मिले हैं। इसके अलावा दोनों के कपड़े भी सीमेंट आदि से सने हुए थे। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों युवक मजदूर थे और कहीं से मजदूरी के बाद घर लौट रहे थे। दोनों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच थी। पैदल होने से अंदाजा है कि दोनों घटनास्थल के आसपास के ही रहने वाले होंगे। वहीं, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि शवों की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों को कुचलने वाला कोई भारी वाहन था। समाचार लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हुई थी।
विज्ञापन

खास बातें:
सोमवार रात सड़क पार करते समय हुआ हादसा, दोनों की मौके पर मौत
काम करके घर लौट रहे दोनों युवक, देर रात तक नहीं हो पाई थी शिनाख्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें