जाट आरक्षण समिति की बैठक आज
मेरठ। आरक्षण के मुद्दे पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक की तैयारी पूरी हो गई है। इसमें आरक्षण के लिए आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की जाएगी। समिति के जिलाध्यक्ष चौ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि समिति के मेरठ और सहारनपुर के पदाधिकारियों की अहम बैठक श्रद्धापुरी स्थित एमडीए मार्केट में बुधवार को दोपहर एक बजे होगी। इसमें जाट आरक्षण के लिए आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। मुख्य वक्ता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. यशपाल मलिक, प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा होंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश का किसान बदहाल है। बैठक में आरक्षण के साथ-साथ किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की जाएगी।