फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और धर्म की रक्षा के लिए दी थी कुर्बानी

विज्ञापन
विज्ञापन
देश व धर्म की रक्षा के लिए दी थी कुर्बानी
विज्ञापन

मेरठ। सिख वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष स. मनजीत सिंह कोछड़ ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब ने देश और धर्म की रक्षा के लिए दिल्ली चांदनी चौक में कुर्बानी देना कुबूल कर लिया था। लेकिन जालिमों के सामने शीश नहीं झुकाया था।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद शास्त्रीनगर द्वारा इस्माईल डिग्री कॉलेज में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जहां पर शहीद का खून गिरता है, वहां से इंकलाब और क्रांति पैदा होती है। गुरु तेगबहादुर साहिब की कुर्बानी से ही आज हम अपने धर्म पर कायम हैं। शीश गंज चांदनी चौक जहां गुरु जी को शहीद किया गया, उस पवित्र स्थान पर जाकर शीश नवाना चाहिए। इस अवसर पर मुकेश बंसल, करुणेश हालन, राजेंद्र गुप्ता, नीलम शर्मा, स्वर्ण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें